सिहोरा तहसील मे पटवारियों से सौतेला व्यवहार
सिहोरा…. मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रदेश मे स्वामित्व योजना के अंतर्गत जबलपुर जिले में सर्वप्रथम सिहोरा तहसील में पट्टे बनाने का कार्य किया गया था जिसमें
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 500 प्रति ग्राम चूना एवं लेवर पेमेंट हेतु पंचायत को खर्च करने का एवं 7500 प्रत्येक ग्राम में पटवारी को आरओआर
ब अन्य व्यय हेतु देने का प्रावधान था जबकि जबलपुर जिले की अन्य तहसीलों जैसे कुंडम जबलपुर पनागर शहपुरा में उक्त राशि पटवारियो के खाते पर दे दी गई है लेकिन सिहोरा तहसील में आज दिनांक तक उत्त राशि पटवारियो को प्रदान नहीं की गई है इसके संबंध में पटवारी संघ ने अनेकों बार अपने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया है वही संघ के पदाधिकारियों ने जनपद सीईओ सिहोरा से बात करने पर उन्होंने बताया की उक्त राशि के हमने पट्टे बांट दिए हैं जबकि प्रत्येक गांव मे कुल 20 से 25 लोगों को ही पट्टे प्रदान किए गए हैं जिनकी लागत अधिकतम 50 होती है पटवारी संघ ने इस ओर जिला कलेक्टर से ध्यान देने मांग की है
RELATED POSTS
View all