तत्काल धान की खरीदी शुरू करने की मांग
सिहोरा … प्रदेश की भाजपा सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दो दिसंबर से शुरू किए जाने की घोषणा की थी। इस तिथि को एक सप्ताह से ऊपर का समय बीत गया, लेकिन सिहोरा तहसील में धान की सरकारी खरीदी शुरू नहीं हुई है। ऐसे में क्षेत्र के किसान अपनी उपज बेचने के लिए परेशान हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम सिहोरा तहसीलदार

शशांक दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए कही। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वेयरहाउस में दिक्कत आ रही है तो ओपन कैम्प में तत्काल शुरू हो धान की खरीदी शुरू की जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी की गई। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी पटेल, पार्षद राजेश चौबे, आलोक पांडे, रमेश पटेल, शेख साबिर, बाबा कुरैशी गिरधर सरावगी, फैज आलम शाह, डब्बू पाठक, रोहित पटेल, राहुल पांडे, राजेंद्र झरिया मौजूद थे।
RELATED POSTS
View all