गोसलपुर पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 5 जुआडी गिरफ्तार

September 13, 2025 | by janmatnews.co.in


                  नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त

जबलपुर/सिहोरा…..पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 5 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 53 हजार 200 रूपये जप्त किये गये है। थाना प्रभारी गोसलपुर श्री राजेन्द्र सिंह मर्सकोले ने बताया कि दिनांक 12-9-25 की देर रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने बुढागर में कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयो की हारजीत का दांव लगा कर जुआ मन्ना खेल रहे थे, सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के बताये स्थान शिवम चौरसिया के ढाबे के सामने दबिश दी जहॉ कुछ जुआडी ताश पत्तो से जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम हिमांशू परिहार निवासी बरनू तिराहा गोसलपुर, प्रदीप गिरी निवासी हृदय नगर , मनीष मिश्रा निवासी स्टेशन तिराहा गोसलपुर, करतार माना निवासी बरनू तिरहा गोसलपुर , संदीप उर्फ कंजा चौरसिया निवासी बुढागर बताये । जुआडियों के पास एवं फड से नगद 53 हजार 200 रूपये जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआरियों को पकडने में सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, बृजेश मिश्रा, जितेन्द्र राय, राहुल, सैनिक शिवकुमार की सराहनीय भूमिका रही।

RELATED POSTS

View all

view all