आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों अभ्यर्थियों की सूची जारी जबलपुर

September 12, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर,……महिला एवं बाल विकास विभाग की मझौली परियोजनान्तर्गत ऐसे 40 आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है, जहाँ अनन्तिम चयन सूची पर तय समय के भीतर कोई भी दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई थीं।
परियोजना अधिकारी गौरीशंकर लौवंशी के अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की प्रकाशित सूची परियोजना कार्यालय सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय सिहोरा, जनपद पंचायत कार्यालय मझौली तथा सबंधित ग्राम पंचायतों और आंगनवाड़ी केंद्रों के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के चयन में नियुक्ति प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थी जिनका चयन नहीं हुआ है, वे सूची के प्रकाशन के दस दिन के भीतर कलेक्टर न्यायालय में प्रथम अपील कर सकेंगे। प्रथम अपील के निराकरण से भी संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में इसके दस दिन के भीतर द्वितीय अपील संभागायुक्त न्यायालय में कर सकेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all