मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रमुख निर्देश

October 24, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर……नागरिकों के कार्यों में विलंब नहीं होना चाहिए। तत्परता से कार्य पूर्ण करें। शैक्षणिक परिसर में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं मिलें, समय- समय पर कलेक्टर्स कैंपस में भ्रमण कर सुविधाओं का जायजा लें। प्रकरण में विलंब के लिए दोषी कर्मियों का दायित्व निर्धारित कर कार्रवाई करें। शासकीय विभागों के साथ बैंक के अधिकारी- कर्मचारी भी जनता के प्रति जवाबदेह हैं। इनकी लापरवाही पर भी दण्डित करने की कार्यवाही की जाए। कार्यालयों में शिकायतें लंबित नहीं होना चाहिए। जनकल्याण के सभी प्रकल्पों को सही तरीके से क्रियान्वित किया जाए। राशन की दुकान स्थानांतरित करने के मामले में ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच और नगरीय क्षेत्र में पार्षद का सुझाव और सहमति ली जाना चाहिए।

RELATED POSTS

View all

view all