मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वामी रामभद्राचार्य से लिया आशीर्वाद

0

जबलपुर…….मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को जबलपुर प्रवास के दौरान भटौली स्थित साकेत वाटिका राघव कुटी पहुंच कर जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वामी श्री रामभद्राचार्य का शाल -श्रीफल भेंटकर अभिवादन किया।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व श्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील कुमार तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह एवं संतोष बरकड़े, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, भाजपा के नगर अध्यक्ष नगर श्री रत्नेश सोनकर, जिला भाजपा अध्यक्ष ग्रामीण श्री राजकुमार पटेल, डॉ जितेन्द्र जामदार, संदीप जैन मौजूद रहे।

पद्मविभूषण से सम्मानित स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज जबलपुर के अवधपुरी में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने इन दिनों जबलपुर प्रवास पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *