डुमना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हुआ आत्मीय स्वागत 

0

जबलपुर……..मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, नीरज सिंह, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री रविकरण साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री विनोद गोटिया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया।

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और विधायक श्री संतोष वरकड़े भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ आए थे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर में आयोजित विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 4.20 बजे वायुयान से भोपाल रवाना हुए। इस दौरान संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह, डीआईजी श्री अतुल सिंह, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *