दिव्यांग की व्यथा सुनने जनसुनवाई कक्ष से उठकर नीचे आये कलेक्टर.जबलपुर
September 16, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर……कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को आयोजित की गई जनसुनवाई में आम नागरिकों से उनकी समस्याओं से संबंधित 135 आवेदन प्राप्त हुये। इन प्रकरणों में 32 पुराने आवेदन भी शामिल थे। जनसुनवाई में प्राप्त हुये आवेदनों में आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति दिलाने, पीएम आवास दिलाने, लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने, भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, आपसी विवाद, अवैध, पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने जैसे आवेदन प्रमुख थे।

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुनने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह स्वयं जनसुनवाई में मौजूद थे। क उन्होंने काफी देर जनसुनवाई में रहकर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर की दिखी संवेदनशीलता
कलेक्टर कार्यालय की आज की जनसुनवाई में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशीलता भी दिखाई दी। दिव्यांगता की वजह से प्रथम तल पर स्थित जनसुनवाई कक्ष तक पहुंचने में असमर्थ शहपुरा तहसील के ग्राम बेलखेड़ा के बल्लू साहू की व्यथा को कलेक्टर ने खुद नीचे जाकर सुना। बीमारी की वजह से अपने पैरों पर खड़े होने में असमर्थ और नेत्र दिव्यांग बल्लू दोनों बेटियों के सहारे बेलखेड़ा से कलेक्ट्रेट पहुँचे। बल्लू ने आधार पंजीयन में आ रही कठिनाई से कलेक्टर को अवगत कराया। श्री सिंह ने बल्लू की व्यथा को न केवल धैर्य पूर्वक सुना बल्कि मौके पर ही जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस को उसके आधार पंजीयन में आ रही कठिनाई को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिये।
RELATED POSTS
View all